Tarwar Singh Lodhi Crying Video: नेता प्रतिपक्ष के सामने फूट-फूट कर रोए कांग्रेस के पूर्व विधायक, इन्हें बताया पार्टी के हार की वजह

सागर। Tarwar Singh Lodhi Crying Video: मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के सामने कांग्रेस के पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी फूट-फूटकर रोने लगे। दरअसल, अपनी चुनावी हार की बात कहने के दौरान वो भावुक हो गए। इसका वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि ये वीडियो 12 फरवरी बुधवार का बताया जा रहा है, जब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सागर के बंडा पहुंचे थे। पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी उनसे कहा कि, यहां अपने ही लोगों की गद्दारी के कारण हर बार कांग्रेस हार जाती है। ये कहते-कहते उनकी आंखों में आंसू आ गए। इस पर सिंघार ने उन्हें शांत कराया। बंडा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले थे।
तरवर सिंह लोधी के भावुक होने पर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारेबाजी भी की। इसी दौरान कांग्रेस के दो गुटों में बहस भी हो गई। 2023 के विधानसभा चुनाव में हार गए थे। तरवर तरवर सिंह लोधी 2018 में बंडा विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक बने थे, लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के वीरेंद्र सिंह लोधी से चुनाव हार गए थे।
Tarwar Singh Lodhi Crying Video: इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में दमोह सीट से भी उन्हें भाजपा के राहुल लोधी के सामने शिकस्त मिली थी। सिंघार ने दी एकजुट होकर काम करने की नसीहत नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूरे घटनाक्रम के बाद कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की नसीहत दी और कहा कि आपसी मतभेदों को भुलाकर पार्टी को मजबूत बनाना जरूरी है।