Uncategorized

यौद्धा नर्तन के पोस्टर का गृहमंत्री साहू ने किया विमोचन

राऊतनाच संरक्षण हेतु  समाज ने मांगे 2 करोड़ रूपए

दुर्ग। छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव सेवा समाज व यादव संघ मित्र कल्याण मंडल द्वारा यादवी शौर्य के प्रतीक यौद्धा नर्तन का आयोजन किया गया है। यह आयोजन का 14 वाँ वर्ष है। जिसके पोस्टर का विमोचन गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया। इस दौरान यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल ने राऊत नाच के संरक्षण हेतु संस्कार शाला निर्माण के लिए कैबिनेट मंत्री श्री साहू से 2 करोड़ राशि की स्वीकृति देने की मांग की गई। मांगों पर श्री साहू द्वारा यादव समाज को उचित पहल करने का भरोसा दिलाया गया है। छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव सेवा समाज व यादव संघ मित्र कल्याण मंडल का यह प्रतिनिधि मंडल गहिरा गुरू राजेश यादव के नेतृत्व में श्री साहू से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में समाज के प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव, प्रदेश युवा प्रकोण्ठ अध्यक्ष हर्ष हिंद यादव, यादव संघ मित्र कल्याण मंडल अध्यक्ष कमलेश यादव, सचिव उमराव यादव, सांस्कृतिक सचिव राकेश यादव एवं समाज के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button