छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजमोहन सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिया 11 हजार रूपये दान

भिलाई । शरह के वरिष्ठ काँग्रेसी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने छत्तीसगढ़ के जरूरतमंद लोगों को सुविधा उपलब्ध हो इसके मद्देनजर राज्य सरकार को सहयोग के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सहायता कोष में 11 हजार रूपये की राशि दान की है। बृजमोहन सिंह ने शांतिनगर स्थित अपने निवास पर भिलाई शहर जिला काँग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तुलसी साहू को मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 11 हजार रूपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर सुपेला कोसानाला ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव चौबे भी उपस्थित थे।



