दैनिक राशिफल

3 फरवरी क्या कहते है आपके सितारे

मेष
आज आप लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें, सफलता मिलेगी। लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। ऑफिस के लोग भी आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
वृष
साझेदारी के काम में लाभ व सफलता मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप अपनी नयी योजनाओं का आरम्भ इस समय कर सकते हैं। वाहन खरीदने के लिए समय शुभ रहेगा। यात्राएं फायदेमंद रहेंगी।
मिथुन
आपकी मेहनत ही आपको सफलता दिलाएगी। किसी भी निर्णय को लेने ले पहले सोच-विचार अवश्य कर लें। आपकी इस जल्दबाजी का लाभ विरोधी उठा सकते। व्यापारिक यात्राओं में सफलता मिल सकती है। अपने आप को तनाव से दूर रखें।
कर्क
सहयोगियों की तरफ से आपको बहुत अच्छा रिस्पांस और कार्यों में मदद भी मिलेगा। नौकरी का कोई नया अवसर मिल सकता है। पैसे से जुड़े मामलों में सोच समझकर कर फैसला लें।
सिंह
आपकी पदोन्नति का सुन्दर योग बन रहा है। खर्चों के बावजूद आप काफी बचत करेंगे। आज आपका मिलनसार स्वभाव आपको बहुत सारे लोगों से जोड़ने में मददगार साबित होगा।
कन्या
आज अचानक से हुए लाभ और प्रगति से मन में प्रसन्नता रहेगी। अच्छे लोगों से मुलाकात का लाभ मिलेगा। कार्य का विस्तार हो सकता है। आप परिस्थितियों का बड़ी चतुराई से सामना करेंगे। नौकरी के हालात में भी सुधार संभव है।
तुला
जब आप किसी कार्य के निर्णय लेने में असमर्थ हो रहे हों, तो किसी योग्य और विश्वास पात्र व्यक्ति की सलाह के अनुसार कार्य करना उचित रहेगा। यह समय मानसिक रूप से तनावग्रस्त और बीमार करने वाला है। अत: उचित आचरण करते हुए अपना खयाल रखें।
वृश्चिक
आज आप में से कुछ को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको वांछित परिणाम नही मिलेंगे। किन्तु कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। वरिष्ठों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। व्यापारी एवं व्यावसायी वर्ग अपने संबंधित क्षेत्र में सक्रियता से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कुछ नई योजनाएं भी बनाई और कार्यान्वित की जा सकती हैं।
धनु
आज आपकी समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आमदनी में बढ़ोत्तरी आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगी। इस समय आप आत्मविश्वास से ओत-प्रोत रहेंगे। व्यर्थ के खर्चों से बचें। किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।
मकर
आज आपको अनुकूल परिणाम पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। और उसके अच्छे परिणाम भी आपको मिलेंगे। विरोधियों के कारण आपको धन हानि हो सकती है। अतः आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लें।
कुंभ
आज आपके कार्य की गति बढ़ेगी। आप में से कुछ को अधीनस्थों से पूरा सहयोग और उपयोगी सलाह मिलने की पूरी संभावना है। व्यावसायिक संतुष्टि और प्रसन्नता रहेगी। संयुक्त और वित्तीय मामलों जैसे कि पेंशन योजना, बीमा पॉलिसी या दीर्घकालिक बचत योजना पर ध्यान केंद्रित करने के लिए शुभ समय है।
मीन
आज का दिन कुछ हद तक खर्चीला रहेगा। आज ज्यादातर खर्चों का संबंध आपके शौक और जीवन साथी की खुशियों को लेकर होंगे। आपको अपना बिजनेस बढ़ाने का मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में रूकावटें दूर होंगी।

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button