छत्तीसगढ़

बेज़ुबान जानवरों के खाने एवं पीने के पानी का हुआ इंतज़ाम नगर के विभिन्न वार्डों में श्री विनय चतुर्वेदी ने बनवाई 10 टंकियां

बेज़ुबान जानवरों के खाने एवं पीने के पानी का हुआ इंतज़ाम
नगर के विभिन्न वार्डों में श्री विनय चतुर्वेदी ने बनवाई 10 टंकियां
       नारायणपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-
-कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान नारायणपुर में बेजुबान जानवरों पर भूख-प्यास का संकट आ गया है। उन्हें न तो खाना मिल रहा था और ना ही पानी। इधर-उधर नगर में भटकते नजर आ रहे थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने जनता से अपील की कि मानव जाति के साथ इनकी भी सेवा की जाये। उनकी अपील पर लोग अब आगे आने लगे हैं। 
घूमन्तु जानवरों के खाने और पीने के पानी के लिए नगरीय के विभिन्न वार्डों में श्री विनय चतुर्वेदी स्वयं के खर्च पर नारायणपुर की कालोनी-मोहल्ले में जानवरों के लिए खाना और पानी की व्यवस्था की है। उन्होंने 10 टंकियों का का निर्माण करा है, ताकि पशु-पक्षी अपनी भूख और प्यास बुझा सकें। उन्होंने लोगों से निवेदन किया है कि वे अपने घरों का बचा हुआ खाना, सब्जियों के शेष भाग आदि को इन टंकियों में डाले, जिससे इन पशु-पक्षियों के भोजन पानी की व्यवस्था हो सके
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button