Uncategorized

अंतिम दिन गुरुवार को 234 किसानों से 80 हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई

 सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ कवर्धा- समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 31 जनवरी को पूरी हुई। अंतिम दिन गुरुवार को 234 किसानों से 80 हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई। पूरे सीजन में जिले के 80 केंद्रों के जरिए 27.81 लाख क्विंटल की खरीदी हुई है। इसी के साथ ही खरीदी का लक्ष्य भी पूरा कर लिया गया है। खास बात ये है कि कुल पंजीयन में से 7277 किसानों ने धान नहीं बेच सके हैं। 

चालू खरीफ विपणन वर्ष में जिले के 68,404 किसानों ने 86,448 हेक्टेयर रकबे का धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया था। नवंबर 2018 में जिले के 60 समिति अंतर्गत 80 उपार्जन केंद्रों के जरिए धान खरीदी शुरू हुई। 31 जनवरी की दोपहर 3 बजे तक की स्थिति में 61,127 किसानों ने 27.81 लाख क्विंटल धान बेच चुके थे। बीते साल की तुलना में इस बार 4 लाख क्विंटल अधिक की धान खरीदी हुई है। वहीं लक्ष्य से 81 हजार क्विंटल का अधिक धान खरीद चुके हैं। 

कस्टम मिलिंग के लिए 9.28 लाख क्विंटल धान मिलर्स को दिए: सीजन में धान के कस्टम मिलिंग के लिए 48 राइस मिलर्स के साथ अनुबंध हुआ है। इन मिलर्स को 9.28 लाख क्विंटल मिलिंग के लिए दी गई है। मिलिंग कर 80 फीसदी चावल नागरिक आपूर्ति निगम के गोदामों में जमा भी हो चुके हैं। वहीं समिति से उठाव कर 12.34 लाख क्विंटल धान संग्रहण केंद्रों में स्टॉक किया जा चुका है। 

6.18 लाख क्विंटल धाम जाम: उपार्जन केंद्रों में खरीदे गए 6.18 लाख क्विंटल धाम अब भी जाम पड़े हैं। केंद्रों में रोजाना धान परिवहन का दावा किया जा रहा है, लेकिन उठाव सुस्त गति से हो रहा है। 

कवर्धा. लालपुर कला समिति में खरीदी के बाद रखे धान। 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button