छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

अनुशासन तोडऩे पर बीएसपी स्टील ट्रक-ट्रेलर परिवहन संघ से हटाए गए अशोक जैन व भूपेन्द्र यादव

भिलाई। बीएसपी ट्रक ट्रेलर स्टील परिवहन संघ द्वारा गत दो मई को हुए चुनाव में ट्रांस्र्पोटर अशोक जैन को उपाध्यक्ष एवं भूपेन्द्र यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया था और इन्होंने पंजी में अपना हस्ताक्षर भी किया था, इसक बावजूद इन दोनो द्वारा गत दिवस समाचार पत्रों में अशोक जैन को संरक्षक बनाये जाने एवं भूपेन्द्र यादव को अध्यक्ष बनाये जाने का फर्जी समाचार कई अखबारों और सोशल मीडिया में प्रकाशित करवाने के कारण अशोक जैन एवं भूपेन्द यादव को बीएसपी ट्रक ट्रेलर स्टील परिवहन संघ से हटा दिया गया है और साथ ही स्व. वीरा सिंह के नाम पर स्वार्थ नही साधने की चेतावनी भी दी गई है और आमजन को यह सूचित भी किया गया है कि मंगा सिंह की अध्यक्षता वाली यूनियन ही वैधानिक है।  इस मामले पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए बीएसपी ट्रक ट्रेलर स्टील परिवहन संघ के अध्यक्ष मंगा सिंह ने बताया कि दो तीन दिन पहले कुछ स्थानीय समाचार पत्रों और सोशल मीडिया मे यह झूठी व भ्राामक खबर प्रचारित की गई कि संघ की ओर से भूपेन्द्र यादव को अध्यक्ष एवं अशोक जैन को संरक्षक चुना गया है। खबर में यह भी प्रचारित किया गया कि स्वर्गीय ट्रांसपोर्टर वीरा सिंह द्वारा बीएसपी ट्रक ट्रेलर स्टील परिवहन संघ के लिए किए गए कार्योंं को आगे बढ़ाने भूपेन्द्र यादव को अध्यक्ष और अशोक जैन को संरक्षक बनाया गया है। जबकि वास्तविकता इससे एकदम जुदा है और लोगों को भ्रमित करने के लिए स्वर्गीय वीरा सिंह के नाम का दुरुपयोग किया गया है।

यूनियन के संरक्षक प्रभुनाथ मिश्रा ने बताया कि बीएसपी से लोकल स्टील परिवहन करने वाले स्थानीय ट्रांसपोर्टर सन् 1983 से रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव औद्योगिक क्षेत्र में परिवहन कार्य कर रहे हैं। सन् 1985 में इन ट्रांसपोर्टरों ने मिलकर संघ का गठन किया। स्व देवसिंग इसके संस्थापक अध्यक्ष रहे। उनके बाद हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक वीरा सिंह ने लंबे समय तक इस यूनियन के अध्यक्ष रहते हुए नेतृत्व प्रदान किया। उन्हीं के प्रयास से सन् 2008 में संघ का पंजीयन भी हुआ। पंजीयन के बाद ट्रांसपोर्टरों की आम राय से ए गनी खान को अध्यक्ष तथा वीरा सिंह और प्रभुनाथ मिश्रा को संरक्षक चुना गया था। लंबे अरसे तक यूनियन गनी खान की अध्यक्षता में कार्यरत रही।

उन्होंने बताया कि गत वर्ष यूनियन के संरक्षक वीरा सिंह का स्वर्गवास हो जाने से कार्यकारिणी के पुनर्गठन पर सदस्यों ने चर्चा की। वहीं दो मई 2020 को ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज स्थित हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय परिसर में एक बैठक आहूत की गई। जिसमें सर्वसम्मति से स्वर्गीय वीरा सिंह के पुत्र इन्द्रजीत सिंह छोटू, राजेन्द्र सिंह, गोपाल खंडेलवाल और प्रभुनाथ मिश्रा को संरक्षक, मंगा सिंह को अध्यक्ष तथा ए गनी खान को महासचिव का पद सौंपा गया। इसी कार्यकारिणी में अशोक जैन उपाध्यक्ष और भूपेन्द्र यादव कोषाध्यक्ष चुने गए थे। इस दौरान ये दोनों ने प्रत्यक्ष उपस्थिति देकर चुनाव पंजी में हस्ताक्षर भी किए थे। इसके बाद उनके द्वारा अशोक जैन को संरक्षक व भूपेन्द्र यादव को अध्यक्ष चुने जाने की खबर प्रचारित किया जाना खेदजनक है। यूनियन के जिम्मेदार सदस्य एवं पदाधिकारी होकर अशोक जैन व भूपेन्द्र यादव ने जिस प्रकार संगठन को कमजोर करने और फूट डालने की बदनीयती से भ्रामक व झूठी खबर प्रचारित किया वह अनुशासनीनता की घोर परिधि में आता है। पत्रकारवार्ता में प्रभुनाथ बैठा, सुखचैन सिंह सुख्खा, मलकीत सिंह लल्लू, डॉ दिनेश सिंह सहित अनेक ट्रांसपोर्टर उपस्थित थे।

बॉक्स में

खंडन का मौक देने पर नही नही किये खंडन को हटाया गया संघ से-इन्द्रजीत सिंह

बीएसपी ट्रक ट्रेलर स्टील परिवहन संघ के संरक्षक इन्द्रजीत सिंह छोटू ने बताया कि दो मई को यूनियन का विधिवत चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान अशोक जैन व भूपेन्द्र यादव उपस्थित थे और चुनाव पंजी में हस्ताक्षर भी किया। अशोक जैन को उपाध्यक्ष और भूपेन्द्र यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया था। लेकिन स्थानीय समाचार पत्रों व सोशल मीडिया में अशोक जैन ने स्वयं को संरक्षक और भूपेन्द्र यादव ने अध्यक्ष घोषित करते हुए खबर प्रचारित कराया, जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। यूनियन के पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी मिलते ही उनसे चर्चा करते हुए खंडन करने का मौका दिया। लेकिन उन्होंने इस बात पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। अंतत: अशोक जैन व भूपेन्द्र यादव को सर्वसम्मति से पदविहीन कर दिया गया।

बॉक्स में

बीएसपी ट्रक ट्रेलर स्टील परिवहन संघ की नई कार्यकारिणी

बीएसपी ट्रक ट्रेलर स्टील परिवहन संघ ने अशोक जैन व भूपेन्द्र यादव को हटाने के बाद पदाधिकारियों की नई सूची जारी किया है। इस सूची के अनुसार संरक्षक राजेन्द्र सिंह, गोपाल खंडेलवाल, इन्द्रजीत सिंह छोटू, प्रभुनाथ मिश्रा, अध्यक्ष मंगा सिंह, उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, सुधीर सिंह ठाकुर, रुद्रा दादा, दिनेश सिंह, महासचिव ए गनी खान, सचिव दिलीप खटवानी, अनिल चौधरी, बलविंदर सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह पप्पी, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश सिंह, विक्रम अग्रवाल, कश्मीरा सिंह, मलकीत सिंह, गुरुमुख सिंह गाबू, सुधीर सिंह सोनू, हरमीत सिंह मोनी, भानूराव, रमेश शाह, चलपल राव, जोगा राव, गोपाल चन्द्र गोप, अरविंद सिंह, एम राजू, रामपूजन सिंह एवं गजेन्द्र साहू शामिल है।

Related Articles

Back to top button