विजय बघेल को प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपाईयों ने की आतिशबाजी

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी विजय बघेल को घोषित किए जाने से दुर्ग शहर कार्यकर्ता में खुशी की लहर है। इस खुशी का भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने भाजपा कार्यालय, पटेल चौक,पुराना बस स्टैंड एवं इंदिरा मार्केट में मिठाई बांटकर व फटाका फोडक़र इजहार किया। इस अवसर पर प्रीतपाल बेलचंदन, देवेंद्र सिंह चंदेल, मनोज अग्रवाल, काशीनाथ शर्मा,अनुप गटागट,कान्ती दानी,अमजद अली,आशीष खण्डेलवाल,अभिषक गुप्ता,गुलाब वर्मा,नरेश सोनी,अमर भोई,बाबा भट्ट, मनोज शर्मा,महेश सार्वा,जाकीर सिद्दकी,प्रदिप वर्मा,धृव सचदेव,रितेश शर्मा,अजय चंद्राकर,निलेश मडामे,अहमद अली,रोमनाथ साहू,प्रदिप गजपाल, संतोष छाजेड, अशोक साहू,मदन बढ़ाई, कृष्णा श्रीवास,पुरोषतम मटियारा,,कमलेश फेकर,अशोक कंडरा मौजूद थे।

पाटन विस कार्यकत्र्ता सम्मेलन में जुटे भाजपाई
दुर्ग। पाटन विधानसभा सम्मेलन देवांगन भवन में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्यवक्ता विजय शर्मा, मोतीराम साहू, विजय बघेल, देवेंद्र सिंह चंदेल,बसंत चंद्राकर, दिलीप कुर्रे, कृष्णा देवांगन,पुरषौतम तिवारी ,पोसुराम निर्मलकर,भागवत वर्मा, छगन साहू, मंडल अध्यक्ष श्रीमती उपासना चंद्राकर,किशोर साहू,खिलावन वर्मा,अनिल साहू,शुभम शर्मा,राजेश चन्द्राकर,भगवान चंद्राकर,प्रमोद जैन, शरद बघेल सहित भाजपा पदाधिकारी एवं मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ,सभी जनपद सदस्य, सरपंच सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जुटे।



