छत्तीसगढ़

बेज़ुबान जानवरों के पीने के पानी का पक्का इंतज़ाम

बेज़ुबान जानवरों के पीने के पानी का पक्का इंतज़ाम
       
नारायणपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-
-कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान नारायणपुर में बेजुबान जानवरों पर भूख-प्यास का संकट आ गया था। उन्हें न तो खाना मिल रहा था और ना ही पानी। इधर-उधर नगर में भटकते नजर आ रहे थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। कलेक्टर  श्री पी.एस.एल्मा ने 2 अप्रैल को जनता से अपील की कि मानव जाति के साथ इनकी भी सेवा की जाये। उनकी अपील पर लोग आगे आने लगे है । 
घूमन्तु जानवरों के खाने और पीने के पानी के लिए टंकी बनाई जा रही है। इस काम में नगर के श्री विनय चतुर्वेदी स्वयं के खर्च पर नारायणपुर की कालोनी-मोहल्ले में जानवरों के लिए खाना और पानी की व्यवस्था कर रहे है। पानी टंकी आदि का निर्माण करा रहे हैं। ताकि पशु-पक्षी अपनी प्यास बुझा सकें। उन्होंने लोगों से पशुओं के लिए भोजन पानी डालने का अनुरोध किया है। कलेक्टर ने उनके काम की तारीफ़ की है ।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button