छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी 10 लाख रुपये

दुर्ग। दुर्ग जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी संघ दुर्ग के अपील पर बैंक के अधिकारी/कर्मचारियों ने अपने एक दिन का वेतन एवं कर्मचारी संघ द्वारा अंशदान कर कुल 10,00,000/-रु. अक्षरी दस लाख रुपये का चेक ”मुख्यमंत्री राहत कोषÓÓ में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र देवांगन द्वारा कलेक्टर महोदय जिला दुर्ग के माध्यम से दिया गया। इस अवसर पर बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अपेक्षा व्यास, कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष श्री रोहित वर्मा एवं सचिव श्री एस.पी.वाहने उपस्थित थे।  साथ ही बैंक में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की ओर से एकत्रित किए गए  17,300/-रु. अक्षरी सत्रह हजार तीन सौ रुपये का भी चेक कलेक्टर महोदय दुर्ग के माध्यम से दिया गया।  बैंक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री देवांगन द्वारा प्रेस को भेजे अपने विज्ञप्ति में कहा है कि – वर्तमान में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में 21 दिनों का लॉकडाउन है। छत्तीसगढ शासन कोरोना वायरस महामारी के नियंत्रण एवं रोज कमाकर खाने वालों, निराश्रितो, दुकानो-फैक्ट्री-घरो में काम करने वाले असंगठित श्रमिको एवं अन्य प्रदेश में कमाने खाने गए मजदूरों के लिए भोजन एवं आवश्यक सामग्री तथा चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कर रही है, कर्मचारी संघ, बैंक अधिकारी/कर्मचारी एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी द्वारा अपनी ओर से छोटी सी राशि आर्थिक सहायता के रुप में दी गई। कोरोना वायरस से निपटने के लिए माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे बचाव के 0000

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button