छत्तीसगढ़

कुर्मी युवा क्रांति मंच पंडरिया कबीरधाम द्वारा आर्थिक सहायता”

“कुर्मी युवा क्रांति मंच पंडरिया कबीरधाम द्वारा आर्थिक सहायता” प्रदीप रजक कुंडा सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-पंडरिया विकासखंड क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुसेरा निवासी श्री भगत राम निषाद जिसका आठ वर्षीय पुत्र बादल निषाद एक अप्रैल को गांव के तालाब मे स्नान करने गया था, स्नान करते समय तालाब मे डुबने से अल्पायु मे ही आकास्मिक निधन हो गया।
दिवगंत आत्मा के माता-पिता दिव्यांग है तथा इनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। जिसकी सूचना कुर्मी युवा क्रांति मंच महली पंडरिया, को मिलने पर शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना एवं सहानुभूति दिखाते हुए श्रद्धांजलि स्वरूप तत्काल 5000 हजार रूपये की आर्थिक सहायता मुहैया करायी।
दुख की इस घडी मे “कुर्मी युवा क्रांति मंच परिवार” भगवान से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button