खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

शाखा अमलेश्वर में सहकारी बैंक की नवीन ए.टी.एम. प्रारंभ

दुर्ग।  प्रदेश में नोवेल कोरोना वायरस के फैलाव के नियंत्रण को दृष्टिगत, भारत सरकार/राज्य शासन द्वारा 14.04.2020 तक लॉक-डाउन किया गया है, ऐसे में अधिक से अधिक ग्राहकों एवं अमानतदारों को त्वरित राशि मिल सके एवं शाखा में भीड़ न हो इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से शुक्रवार को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की शाखा अमलेश्वर में ग्राहको की सुविधा के लिए शुक्रवार को नवीन एटीएम मशीन का शुभारंभ किया गया। यहां एटीएम की सुविधा प्रारंभ होने से आस-पास के ग्रामीणो को एटीएम से आहरण, बैलेंस चेक एवं मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। योगेष साहू, शाखा प्रबंधक अमलेश्वर, खोमन साहू हार्डवेयर इंजीनियर एवं लक्ष्मी जीवने लिपिक द्वारा एटीएम से राशि निकालकर शुभारंभ किया।

Related Articles

Back to top button