सोनकर ने राहुल गांधी से फतेहपुर से मांगा लोकसभा का टिकिट

उत्तर प्रदेश में दो करोड की आबादी का मिलेगा कांग्रेस को लाभ
भिलाई। अखिल भारतीय खटिक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सोनकर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर लोकसभा सीट से अपने आप को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाये जाने की मांग की है। उन्होंने विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि भारत के अंदर लगभग 10 करोड से अधिक खटिक समाज के लोग है। जिसकी शाखाएं पूरे भारतवर्ष में विशाल वटवृक्ष की तरह प्रत्येक राज्यों में फैला हुआ है और सबसे अधिक चालिस प्रतिशत आबादी अकेले उत्तर प्रदेश में है। इस राज्य में प्राचीन मूलजाति होने का गौरव भी प्राप्त है। और सुदीर्घ जनसंख्या के साथ उत्तर प्रदेश के फतेहपुर और कोशाम्बी लोकसभा क्षेत्र में इनकी संख्या बहुत अधिक है। श्री सोनकर ने आगे बताया कि खटिक समाज विगत 12 वर्षोँ से अखिल भारतीय स्तर पर कार्य कर रहा है। इसके कारण इनकी अनोखी कार्यशैली की प्रशंसा कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी अनेकों बार करते हुए प्रशंसा पत्र प्रदान किया है। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में खटिक समाज की आबादी लगभग 2 करोड़ है और कई ऐसी लोकसभा सीटें हैं, जहां खटिक समाज के मतदाता 2 से 3 लाख तक है। उन्हीं में से एक लोकसभा सीट फतेहपुर और कोशाम्बी है। जिसमें खटिक समाज के मतदाताओं की संख्या डेढ लाख है। यदि मुझे फतेहपुर लोकसभा से कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी बनाया जाता है तो यहां से मेरी जीत तो निश्चित है ही इसके अलावा पूरे उत्तर प्रदेश में इसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा। खटिक समाज के लोग कांग्रेस को अपना पूरा समर्थन देंगे जिसके कारण कई स्थानों पर कांग्रेस की जीत हो सकती है।