छत्तीसगढ़

पुलिस लाईन में खुला हेल्प डेस्क सोशल मीडिया पर भ्रामक और असत्य अफवाहों से बचे-पुलिस अधीक्षक

पुलिस लाईन में खुला हेल्प डेस्क
सोशल मीडिया पर भ्रामक और असत्य अफवाहों से बचे-पुलिस अधीक्षक
नारायणपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाईन में कोरोना हेल्प डेस्क (सहायता केन्द्र) खोला गया है। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने कहा कि कोरोना हेल्प डेस्क के माध्यम से आम जन कोई भी व्यक्ति जानकारी प्राप्त कर सकता है। हेल्प डेस्क में आने वाले लोगों को कोरोना वायरस की वास्तविकता, उसके बचाव, रोकथाम और नियंत्रण के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इस हेल्प डेस्क में पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से कल रविवार को सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक जनता कर्फ्यू में घर से बाहर न निकलने और सहयोग करने का आग्रह किया है। 
पुलिस अधीक्षक श्री गर्ग ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक समाचार फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि फैक न्यूज से बचें, उसकी वास्तविकता और सच्चाई जानकार ही शेयर करें। जहां तक हो सके कोरोना के रोकथाम, नियंत्रण और जागरूकता संबंधी सूचनाओं और समाचारों को जनहित में शेयर सकें। असत्य और भ्रामक सूचनाओं और समाचारों से बचें। 
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button