छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
तेरह वार्ड कटने के बाद भी भिलाई नगर निगम में होगा 70 वार्ड

भिलाई। नगर निगम भिलाई 70 वार्डों का होगा। इस पर सरकार ने अधिकृत रूप से मुहर लगा दी है। नगर निगम भिलाई से रिसाली निगम को अलग करने के बाद यह अटकलें लगाई जा रही थी कि भिलाई निगम को 60 वार्डों में बांटा जाएगा। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर स्पष्ट कर दिया कि भिलाई निगम 70 वार्डों का ही होगा। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा भिलाई निगम के 13 वार्डों को काट कर रिसाली निगम का गठन कर दिया। इसके बाद नगर निगम भिलाई के 57 वार्ड शेष रह गए। इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि भिलाई निगम के इन 57 वार्डों को 60 वार्डों का किया जाएगा। लेकिन इस पर राज्य सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है और 70 वार्डों वाला अधिसूचना जारी कर दी है।