छत्तीसगढ़

सालसा के विधिक सहायता अधिकारी शशांक शेखर दुबे हुए सेवा निवृत्त।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर – छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर में विधिक सहायता अधिकारी के पद पर पदस्थ शशांक शेखर दुबे अपनी 38 वर्ष की लम्बी सेवा अवधि उपरांत 62 वर्ष की अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर सेवा निवृत्त हो गये। उनकी सेवा निवृत्ति के अवसर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा कार्यालय के सभागार में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव आनंद प्रकाश वारियाल के द्वारा शंशांक शेखर दुबे को शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने का कामना की गई।
इस अवसर पर कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा भी शंशांक शेखर दुबे को फूलमाला पहनाकर उन्हें विदाई दी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button