माफी से नहीं, निष्पक्ष कार्रवाई से मिलेगा न्याय : रौशन सिंह

माफी से नहीं, निष्पक्ष कार्रवाई से मिलेगा न्याय : रौशन सिंह
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l
माफी से नहीं, निष्पक्ष कार्रवाई से मिलेगा न्याय : रौशन सिंह, छठ पूजा समिति बिलासपुर के सदस्य रौशन सिंह ने कहा कि हमारी मांग किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी निकालने की नहीं, धार्मिक आस्था और महिलाओं के सम्मान की रक्षा की है। किसी भी व्यक्ति को लोकप्रियता हासिल करने के लिए समाज की भावनाओं से खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है। वीडियो हटाने या माफी मांगने भर से विवाद की गंभीरता समाप्त नहीं हो जाती। पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे और यदि आरोप प्रमाणित होते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। बिलासपुर का सर्व समाज अपनी सांस्कृतिक अस्मिता के अपमान पर चुप नहीं बैठेगा।
आखिर कौन हैं कॉमेडियन , जिसने खड़ा किया देशव्यापी विवाद
यश माहेश्वरी राजस्थान के जयपुर निवासी स्टैंडअप कॉमेडियन और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। वे दिल्ली-एनसीआर के कॉमेडी सर्किट में सक्रिय हैं और ‘अलमोस्ट यश’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं। विवाद की शुरुआत उनके स्टैंडअप शो से हुई, जिसका वीडियो 21 नवंबर को यूट्यूब पर अपलोड किया गया। इसमें उन्होंने छठ पूजा के दौरान बिहार की विवाहित महिलाओं के नाक से माथे तक सिंदूर लगाने की परंपरा पर अश्लील टिप्पणी की। सिंदूर की लंबाई की तुलना पुरुषों के निजी अंग से करने और बिहार की महिलाओं को लेकर किए गए दूसरे विवादित मजाक के अंश सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। विरोध बढ़ने पर उन्होंने वीडियो जारी कर सार्वजनिक माफी मांगी और अपनी गलती स्वीकार की। इसके बावजूद मामला थमा नहीं। 24 नवंबर को पटना साइबर थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। 26 नवंबर को दिल्ली के साकेत थाने में भी शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इसी कड़ी में बिलासपुर में भी मांग की गई है।
सिंदूर की मर्यादा,छठ की आस्था से खिलवाड़ पर बिलासपुर लामबंद, कॉमेडियन पर कार्रवाई की मांग, देश की सनातन संस्कृति एवं मातृशक्ति पर प्रहार बर्दाश्त नहीं होगा, आस्था पर प्रहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सड़कों पर उतरा समाज; कॉमेडियन के खिलाफ थाने पहुंचे समाजजन l
छठ पूजा समिति के अभय नारायण राय, सुधीर झा, विजय ओझा, राम प्रताप सिंह, रौशन सिंह, धनंजय झा, दिलीप चौधरी, कुमुद रंजन सिंह, प्रशांत सिंह, राजीव गिरी, राजीव कुमार, सी एम सिंह, चंद्र किशोर प्रसाद, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, शशि नारायण मिश्रा, सतीश सिंह, रविंद्र कुशवाहा, धीरज झा, विकास राय, भरत भूषण झा, पंकज सिंह, विनोद सिंह, राम गोस्वामी, राजेश्वर शर्मा, बृजराज सिंह, मनोज सिंह, जटाशंकर झा, ऋषि सिंह सहित बड़े संख्या में नगरवासी एवं छठ पूजा समिति के पदाधिकारी सदस्यगण उपस्थित रहें l




