छत्तीसगढ़

संविधान के मूल्यों, आदर्शों और लोकतांत्रिक परंपराओं के पालन का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ

संविधान के मूल्यों, आदर्शों और लोकतांत्रिक परंपराओं के पालन का लिया संकल्प

कवर्धा, 26 नवंबर 2026। भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिला कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना और उसके मूल आदर्शों के अनुरूप कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से संवैधानिक मूल्यों को अपने आचरण और कार्यप्रणाली में आत्मसात करने का आह्वान किया।

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करने के साथ-साथ उसके कर्तव्यों और दायित्वों का भी बोध कराता है। संविधान में निहित आदर्श हमें एकजुट होकर समरस, शांतिपूर्ण और सशक्त समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति सम्मान केवल शपथ लेने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे अपने व्यवहार और कार्यों में भी प्रदर्शित करना आवश्यक है। प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी का दायित्व है कि वह अपने शासकीय कार्यों का निर्वहन निष्पक्षता, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करे तथा आम नागरिकों के अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित करे। संविधान के मूल्यों का पालन करते हुए ही हम लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बना सकते हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र पैकरा, डिप्टी कलेक्टर सहित कलेक्टोरेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए उसके आदर्शों और मूल्यों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button