छत्तीसगढ़

ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प*

  • ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प*

कुंडा– भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक कार्यालय कबीरधाम में सम्पन्न हुई। बैठक भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मान. श्री अशोक साहू जी के निर्देशानुसार, भाजपा जिला अध्यक्ष मान. श्री राजेंद्र चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री कृष्णा चंद्राकर जी के नेतृत्व में आहूत की गई।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य विषय संगठन विस्तार, आगामी कार्ययोजना एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण रहा।
बैठक प्रभारी का उद्बोधन –
बैठक को संबोधित करते हुए बैठक प्रभारी एवं संभाग प्रभारी सम्माननीय श्री राजेंद्र जायसवाल जी ने कहा “संगठन ही शक्ति है। ओबीसी मोर्चा भाजपा की रीढ़ है। हमें हर बूथ पर, हर गांव में संगठन को मजबूत करना है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू जी ने हमें स्पष्ट निर्देश दिया है कि हर कार्यकर्ता तक पहुंच बनाई जाए, हर समाज को साथ लेकर चलना है।”

उन्होंने आगे कहा “सशक्त ओबीसी – समृद्ध छत्तीसगढ़, यही हमारा संकल्प है। संगठन, सेवा और समर्पण – यही तीन मंत्र लेकर हमें काम करना है। सबका साथ, सबका विकास, यही भाजपा की नीति है।”
बैठक की सह प्रभारी श्रीमती तुलसी साहू जी ने कहा कि महिला शक्ति को संगठन में और अधिक भागीदारी देनी होगी। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के बिना कोई भी संगठन मजबूत नहीं हो सकता। वहीं जिला प्रभारी श्री गजपाल साहू जी ने मंडल स्तर पर प्रवास, बैठक और सदस्यता अभियान को तेज करने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष का उद्बोधन –
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मान. श्री राजेंद्र चंद्रवंशी जी ने कहा –
ओबीसी मोर्चा केवल एक मोर्चा नहीं, भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। आज कबीरधाम जिले में ओबीसी मोर्चा ने जिस अनुशासन और उत्साह के साथ बैठक की है, वह पूरे प्रदेश के लिए मिसाल है।”
जिला अध्यक्ष ने कहा –
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में ओबीसी समाज को सम्मान, अधिकार और अवसर मिला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भी ओबीसी समाज के कल्याण के लिए लगातार काम हो रहा है। हमें इस संदेश को हर घर तक पहुंचाना है।”
उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा –
नियुक्ति केवल पद नहीं, जिम्मेदारी है। आपको अपने मंडल, अपने बूथ में जाकर कार्यकर्ताओं से मिलना है, उनकी बात सुननी है और संगठन को मजबूत करना है। 2026-27 में होने वाले हर चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दीजिए।”
**
ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर जी ने कहा “हमारा लक्ष्य है कि कबीरधाम जिले का हर मंडल, हर बूथ सक्रिय हो। सभी मंडल अध्यक्ष और महामंत्री अपने-अपने मंडल में बैठक कर कार्यसमिति का गठन जल्द से जल्द पूरा करें। संगठन का हर कार्यकर्ता सम्मानित है, और हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।”
नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण –
बैठक के दौरान नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं कार्यसमिति सदस्यों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सभी ने संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद –
बैठक में जिला महामंत्री तिलक सेन / प्रहलाद पटेल, परमेश्वर चंद्रवंशीउपाध्यक्ष, गनी राम साहू उपाध्यक्ष, दिनेश विश्वकर्मा मंत्री, मनोज नायक जिला प्रवक्ता, हरेंद्र कश्यप कार्यालय प्रभारी, जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में जिला महामंत्री ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button