छत्तीसगढ़

रोड के किनारे अचेत अवस्था में पड़ी वृद्ध महिला को मिली 112 की सहायता

रोड के किनारे अचेत अवस्था में पड़ी वृद्ध महिला को मिली 112 की सहायता

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
➡️ नारियल कोठी दयालबंध से 75 वर्षीय वृद्ध महिला पहुंची तारबहार क्षेत्र
➡️ बिलासपुर डॉयल-112 टीम द्वारा ईलाज कराकर सुरक्षित किया परिजनों को सुपुर्द
➡️ इवेंट-BLS -05-03.25/98 थाना तारबहार , बिलासपुर

➡️तारबहार थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के अचेत अवस्था में पड़ी होने की सूचना डायल 112 को मिली जिसपर सिविल लाइन-112 टीम के आरक्षक 495 राकेश काछी व चालक ‌ रमेश साहू द्वारा अपने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल घटनास्थल पहुँच कर वृद्ध महिला से बात करने की कोशिश की जो बात नहीं कर पा रही थी ना ही अपना नाम पता बता पा रही थी। महिला को सर्वप्रथम घटना स्थल से जिला अस्पताल बिलासपुर लेजाकर इलाज कराया गया। ईलाज उपरांत उसका नाम-पता पूछकर सुरक्षित उसके घर नारियल कोठी थाना सिटी कोतवाली में उसके परिजन को जानकारी दी गई।

➡️परिजनों ने डॉयल-112 एवं बिलासपुर पुलिस के इस कार्यप्रणाली की सराहना की है। उन्होंने 112 पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

➡️पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) ने आरक्षक की पीठ थपथपा कर उनके कार्य की प्रशंसा की एवं उन्हें पुरस्कृत किया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button