छत्तीसगढ़

संगठित अपराध कारित करने वाले फरार आरोपी सिविल लाईन पुलिस के गिरफ्त में। ऑनलाईन सट्टा पट्टी खिलाने वाले समूह में था शामिल।

संगठित अपराध कारित करने वाले फरार आरोपी सिविल लाईन पुलिस के गिरफ्त में। ऑनलाईन सट्टा पट्टी खिलाने वाले समूह में था शामिल।

10 माह पूर्व अन्य साथी हो चुके हैं गिरफ्तार। घटना बाद आरोपी था फरार। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।

नाम आरोपी:- नीरज पाहुजा पिता धनेन्द्र पाहूजा उम्र 30 वर्ष निवासी जूना बिलासपुर गांधी चौक के पास थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर छ.ग. (1) अप.क्र. 35/2026 धारा 7(2) छ.ग. जुआ प्रति. अधि. एवं 112 बीएनएस।
विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.01.2026 को मुखबीर सूचना के आधार पर ब्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास आरोपी आयुश अग्रवाल उर्फ आकाश निवासी विनोबा नगर तारबहार को ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खिलाते हुये पकड़ा गया जो अपने साथी दारान प्रकाश पंजवानी, रोहित पंजवानी एवं अन्य के साथ मिलकर ऑनलाईन सट्टा पट्टी खिलाना एवं कस्टमर वाट्सअप ग्रूप के माध्यम से रूपये लगाना बताया, जिससे आरोपीगण आयुश अग्रवाल, प्रकाश पंजवानी, रोहित पंजवानी को पूर्व में गिरफ्तार किया गया है, प्रकरण में तकनीकी साक्ष्य एकत्र करते हुये आरोपी नीरज पाहुजा की पतासाजी किया जा रहा था कि दिनांक 26.11.2026 को आरोपी नीरज पाहुजा के संबंध में जानकारी मिलने पर रेड कार्यवाही करते हुये हिरासत में लकर नीरज पाहुजा से पूछताछ किया गया जो अपने उक्त साथी दारान के साथ मिलकर ऑनलाईन सट्टा पट्टी खेलने-खिलाने में शामिल रहना स्वीकार किया, जिससे आरोपी नीरज पाहुजा को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button