छत्तीसगढ़

उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ 13 विद्यार्थियों का अंतर क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन’

दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’

’उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ 13 विद्यार्थियों का अंतर क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन’

नवम्बर 2026// दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता 2026 में लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर के छात्र-छात्राओं ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय को उपविजेता का गौरव दिलाया। शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के छह कृषि महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कुल 18 खेल विधाओं का आयोजन किया गया, जिसमें नारायणपुर महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता श्री जी.एल. शर्मा के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ खेल अधिकारी डॉ. एम.एल. कुर्रे के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान डॉ. निक्की अग्रवाल एवं डॉ. करिश्मा ने टीम मैनेजर के रूप में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया।

’छात्राओं ने विभिन्न खेल विधाओं में हासिल किए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान’

महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई खेल स्पर्धाओं में पदक एवं स्थान प्राप्त किए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में 200 मीटर दौड़ में कौशल्या, 400 मीटर दौड़ में भूमिका, 1500 मीटर दौड़ में प्रियंका, खो-खो में छात्राओं की टीम तथा बैडमिंटन एकल में चंदा उसेंडी शामिल रहीं। द्वितीय स्थान पर 800 मीटर दौड़ में प्रियंका दीवान, टेबल टेनिस एकल में चंदा उसेंडी तथा बैडमिंटन युगल में चंदा उसेंडी एवं तृप्ति साहू ने सफलता हासिल की। वहीं तृतीय स्थान पर 800 मीटर दौड़ में वंदना, लंबी कूद में अनीता तथा भाला फेंक में चंपा ने स्थान प्राप्त किया।

’छात्रों ने भी दिखाया दमखम, विभिन्न स्पर्धाओं में हासिल किए पुरस्कार’

छात्र वर्ग में भी खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 800 मीटर दौड़ में शुभम कुमार उर्वशा तथा 1500 मीटर दौड़ में पीतांबर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी स्पर्धा में शुभम कुमार उर्वशा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस युगल में कृष्ण कुमार भुआर्य एवं वैभव साहू, रिले रेस में रोहित, पीतांबर, दिलीप एवं सन्नूराम इडतो तथा कबड्डी में छात्रों की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर दौड़ में सन्नूराम इडतो तथा 400 मीटर दौड़ में दिलीप ने तृतीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

’अंतर क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए 13 विद्यार्थियों का चयन’

दक्षिण क्षेत्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन का एक और महत्वपूर्ण परिणाम सामने आया है। महाविद्यालय के कुल 13 विद्यार्थियों का चयन आगामी अंतर क्षेत्रीय (इंटर-जोनल) खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता जगदलपुर में आयोजित की जाएगी। चयनित विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

’महाविद्यालय में खुशी का माहौल, खिलाड़ियों को दी गई बधाई’

छरू कृषि महाविद्यालयों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में नारायणपुर महाविद्यालय का उपविजेता बनना संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। खिलाड़ियों की इस सफलता पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता श्री जी.एल. शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, निरंतर अभ्यास, अनुशासन और सामूहिक प्रयास से यह उपलब्धि हासिल हुई है। प्रमुख मैनेजर एवं प्रशिक्षक, वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मदन लाल कुर्रे के कुशल मार्गदर्शन में कृषि महाविद्यालय नारायणपुर उपविजेता रहा जिसके सहयोगी मैनेजर डॉ. निक्की अग्रवाल एवं डॉ. करिश्मा रहें। जिसके संस्था प्रमुख अधिष्ठाता डॉ. जी. एल. शर्मा ने बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

उन्होंने चयनित 13 विद्यार्थियों को आगामी अंतर क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भी सभी विजेता खिलाड़ियों और चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नारायणपुर के कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की यह उपलब्धि जिले के लिए भी गर्व का विषय है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button