छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े दुकान में घुसकर गाली गलौज, मारपीट कर अपहरण व जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में

दिनदहाड़े दुकान में घुसकर गाली गलौज, मारपीट कर अपहरण व जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में

बीएनएस की गंभीर धाराओं 333, 296, 115(2), 351(3), 3(5) एवं 142 के तहत अपराध पंजीबद्ध, कबीरधाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई कबीरधाम पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री आशीष शुक्ला के पर्यंवेक्षण मे कवर्धा पुलिस द्वारा दिनदहाड़े गाली गलौज, मारपीट कर अपहरण करने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए 06 आरोपियों को हिरासत मे लेने व घटना मे प्रयुक्त इनोवा गाड़ी जप्त करने मे सफलता हासिल की गई है।

प्राप्त शिकायत के अनुसार प्रार्थी चंद्रशेखर चंद्रवंशी (48 वर्ष) निवासी रायपुर रोड, कवर्धा, जो कुर्मी छात्रावास के समीप बोरवेल व्यवसाय संचालित करते हैं, ने थाना कवर्धा में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि दिनांक 15 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 11:00 बजे ग्राम महगांव निवासी विष्णु चंद्रवंशी अपने 5 साथियों के साथ इनोवा वाहन से उनकी दुकान पहुंचे । आरोपीगण दुकान के भीतर घुसकर पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट करने लगे, तथा जबरदस्ती इनोवा वाहन मे बिठाकर सैगोना रोड स्थित कुलेश्वर चन्द्रवंशी के फार्म हाउस ले गए, जहां उसके साथ पुनः मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की जानकारी प्रार्थी के दुकान मे कार्यरत कर्मचारियों द्वारा उनके परिजन एवं परिचित को दी गई।

प्रार्थी की लिखित रिपोर्ट पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 282/2026 पंजीबद्ध करते हुए आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 333, 296, 115(2), 351(3), 3(5) एवं 142 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर स्टाफ के साथ प्रार्थी एवं आरोपियों की पतातलाश प्रारम्भ की गई तथा प्रार्थी को बरामद किया गया एवं आरोपीगण को तथा घटना मे प्रयुक्त इनोवा वाहन को कब्जे मे लिया गया। प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कबीरधाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, धमकी अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी घटना की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु कबीरधाम पुलिस पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button