छत्तीसगढ़

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल के वाहन को नशे में चूर बाइक सवारों ने मारी टक्कर, सुरक्षा की मांग।

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल के वाहन को नशे में चूर बाइक सवारों ने मारी टक्कर, सुरक्षा की मांग।

कवर्धा। छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेषर सिंह पटेल उस समय बाल-बाल बच गए, जब कबीरधाम कलेक्ट्रेट से लौटते समय उनके वाहन को कथित रूप से नशे में धुत बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवारों द्वारा वाहन चालक के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज किए जाने का भी आरोप है।
जानकारी के अनुसार, श्री पटेल शासकीय कार्य से कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक पर सवार युवकों ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार नशे की हालत में प्रतीत हो रहे थे। टक्कर के बाद उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय वाहन चालक के साथ बहस और गाली-गलौज शुरू कर दी।
घटना से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
घटना के बाद श्री पटेल के समर्थकों और सामाजिक संगठनों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं जनप्रतिनिधियों और सार्वजनिक पदों पर कार्यरत व्यक्तियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती हैं।
समर्थकों ने प्रशासन से दोषी बाइक सवारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा श्री विशेषर सिंह पटेल सहित अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है। साथ ही नशे में वाहन चलाने वालों पर विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button