छत्तीसगढ़

अवैध धनार्जन के उद्देश्य से अवैध महुआ शराब, देशी प्‍लेन शराब बिक्री करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

अवैध धनार्जन के उद्देश्य से अवैध महुआ शराब, देशी प्‍लेन शराब बिक्री करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। बिलासपुर कोटा थाना क्षेत्र
(1) अपराध क्रमांक 324/2026 धारा 34(1)क,ख आबकारी एक्ट
(2) अपराध क्रमांक 325/2026 धारा 34(1)क,ख आबकारी एक्ट
कुल जप्त : एक पीले रंग के 15 लीटर क्षमता वाली प्लाटिक डिब्बा में भरा लगभग 3.5 लीटर हाथ भठठी का बना कच्ची महुआ शराब कीमती 700 रूपये एवं बिक्री रकम 250 रूपये जुमला 950 रूपये एवं एक सफेद रंग के बोरी में 16 नग रोमियो देशी मदिरा प्लेन 180 एमएल भरा कुल 2880 एमएल 02 लीटर 880 एमएल, प्रति शीशी कीमत 80 रूपये कुल कीमत 1280 एवं बिकी रकम 4600 रूपये जुमला 5880 रूपये

आरोपी : 1- अमर सिंह मरावी पिता स्व. देव सिंह मरावी 40 वर्ष साकिन करगीखुर्द धुलियापारा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2- रोहन कुमार साहू पिता सुनील साहू उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड 12 मस्जिदपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

बिलासपुर पुलिस आपकी सेवा में तत्पर, चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 02.05.2026 को जरिये मुखबिर से अलग अलग जगहो पर अवैध शराब बिक्री की सूचना मिला कि ग्राम करगीखुर्द एवं कोटा शराब भट्ठी के पास चखना दुकान के किनारे अपने कब्जे में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब एवं देशी प्‍लेन शराब को अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से महुआ शराब एवं देशी प्‍लेन शराब की बिक्री कर रहे है कि, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं सुश्री नुपूर उपाध्याय अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर ग्राम करगीखुर्द में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपी अमर सिंह मरावी पिता स्व. देव सिंह मरावी 40 वर्ष साकिन करगीखुर्द धुलियापारा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.) के कब्जे से एक पीले रंग के 15 लीटर क्षमता वाली प्लाटिक डिब्बा में भरा लगभग 3.5 लीटर हाथ भठठी का बना कच्ची महुआ शराब कीमती 700 रूपये एवं बिक्री रकम 250 रूपये जुमला 950 रूपये एवं कोटा शराब भट्ठी के पास चखना दुकान के किनारे से आरोपी रोहन कुमार साहू पिता सुनील साहू उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड 12 मस्जिदपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.) के कब्‍जे से एक सफेद रंग के बोरी में 16 नग रोमियो देशी मदिरा प्लेन 180 एमएल भरा कुल 2880 एमएल 02 लीटर 880 एमएल, प्रति शीशी कीमत 80 रूपये कुल कीमत 1280 एवं बिकी रकम 4600 रूपये जुमला 5880 रूपये को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश चौहान, प्रधान आरक्षक सत्‍य प्रकाश यादव, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू, आरक्षक 1256 नंद कुमार यादव का विशेष भूमिका रही।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button