छत्तीसगढ़

विशेष सूचना दिनांक 03.05.2026, NEET (UG) परीक्षा, यातायात नियमों का पालन, यातायात पुलिस बिलासपुर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर l

विशेष सूचना दिनांक 03.05.2026, NEET (UG) परीक्षा, यातायात नियमों का पालन, यातायात पुलिस बिलासपुर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर l

भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट बिलासपुर दिनांक 3.5.2026 रविवार को दोपहर 02:00 से शायं 05:00 बजे तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के द्वारा NEET (UG) परीक्षा 2026 का आयोजन शहर के 19 परीक्षा केंद्रों में किया जा रहा है इस दौरान जिला बिलासपुर सहित अन्य जिलों के NEET परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों का शहर के विभिन्न मार्गों से परीक्षा केंद्रों में आगमन होगा।
उक्त आयोजन नगर के 19 विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित होगी अतः शहर में सभी दिशाओं से भारी वाहनों का नो एंट्री लगाई गई है साथ ही सभी प्रमुख मार्गो में यातायात मार्ग सुरक्षा व्यवस्था हेतु यातायात एवं पुलिस के बल पर्याप्त मात्रा में लगाई गई है ताकि यातायात दबाव वाले मार्ग में आवश्यकता अनुसार मार्ग को परिवर्तित (डायवर्ट) किया जा सके।
परीक्षा दिनांक को विशेष करके पूल- पुलिया, संकीर्ण मार्ग, चौक चौराहा, शॉपिंग माल, शहर के एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट्स एवं अन्य कई स्थानों की ओर जाने वाली सड़कों में यातायात दबाव की स्थिति देखी जाती है।
अतः समस्त वाहन चालकों एवं नागरिकों से अपील है। कि प्रातः 10:00 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे परीक्षा प्रारंभ होते तक एवं शायं 5:00 बजे से लेकर 7:00 बजे तक परीक्षा के समापन के दौरान शहर में परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों के आवागमन के कारण यातायात दबाव की स्थिति रहेगी।
अतः उक्त समय पर अपने गंतव्य तक जाने हेतु शहर के सीमावर्ती बाहरी मार्गों का उपयोग करते हुए प्रस्थान करें। इस दौरान यातायात के अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा सरल, सुगम, सुव्यस्थित एवं सुरक्षित आगमन हेतु दिये जा रहे निर्देशो का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए ही वाहनो का चालन करें।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button