छत्तीसगढ़

रेशम के खेती ले बढात हे रोजगार, सुघ्घर छत्तीसगढ़, अउ खुशहाल परिवार : सहायक संचालक रेशम, बिलासपुर

रेशम के खेती ले बढात हे रोजगार, सुघ्घर छत्तीसगढ़, अउ खुशहाल परिवार : सहायक संचालक रेशम, बिलासपुर

बिलासपुर कार्यालय सहायक संचालक रेशम विभाग से मिली जानकरी के अनुसार रेशम कृमिपालन का कार्य मुख्य रूप से पिछड़े क्षेत्र के गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाले हितग्राहियों द्वारा किया जाता हैं l क्रिमिपालन कार्य कृषि एवं घरेलु कार्यो के साथ ही किया जाता हैं l जिले में कोसाफल का उत्पादन केंद्र एवं वनखंडो में उपलब्ध साजा एवं अर्जुन के पौधो पर स्थानीय एवं वन समिति के हितग्राहियों द्वारा किया जाता हैं l कोसा उत्पादन का कार्य जून से जनवरी माह तक किया जाता हैं और इस दौरान तीन फसल में हितग्राहियों द्वारा प्रति फसल ओसतन 15 से 20 हजार रुपये का आर्थिक लाभ प्राप्त किया जाता हैं कोसा क्रिमिपालन हेतु हितग्राहियों को सभी सुविधाओ व तकनिकी मार्गदर्शन विभाग द्वारा निशुल्क प्रदान किया जाता हैं और उत्पादन कोसफालों का विक्रय खुले बाजार में या रेशम विभाग द्वारा संचालित ककून बैंक द्वारा समर्थन मूल्य पर क्रय किया जाता हैं l
इस वर्ष एक समूह कार्यरत हैं जिसमें 31 लोग हितग्राही हैं ? इसके अलावा इस वर्ष 372 हितग्राहियों द्वारा 35,04,881 नग कोसाफल का उत्पादन किया जा चूका हैं l जिससे हितग्राहियों को 23,554 रूपए प्रति हितग्राही का वार्षिक आय अतिरिक्त प्राप्त हुआ हैं l रेशम विभाग का मुख्य उद्देश्य हितग्राहियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा क्रिमिपालन/घागाकरण द्वारा उनके आय में वृध्द्धि करना हैं l

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button