छत्तीसगढ़

दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग के मध्य 11-11 फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन | यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा ।

दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग के मध्य 11-11 फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन | यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा ।

बिलासपुर 26 मार्च 2026 ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग के मध्य 11-11 फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।
गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग-हरिद्वार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, दुर्ग से दिनांक 19 अप्रैल से 28 जून 2026 तक (11 फेरा) प्रत्येक रविवार को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08744 हरिद्वार-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार से दिनाँक 20 अप्रैल से 29 जून 2026 (11 फेरा) प्रत्येक सोमवार को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों में दिया गया है |
गाड़ियों की समय सारिणी – 👉 08743 दुर्ग-हरिद्वार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, दुर्ग से प्रत्येक रविवार को 11.00 बजे रवाना होगी तथा रायपुर आगमन 11.36 बजे, प्रस्थान 11.41 बजे, भाटापारा आगमन 12.28 बजे, प्रस्थान 12.30 बजे, उसलापुर आगमन 13.45 बजे, प्रस्थान 13.55 बजे, पेंड्रारोड आगमन 15.13 बजे, प्रस्थान 15.15 बजे, अनूपपुर आगमन 15.53 बजे, प्रस्थान 15.55 बजे, शहडोल आगमन 16.35 बजे, प्रस्थान 16.45 बजे एवं उमरिया आगमन 17.33 बजे, प्रस्थान 17.35 बजे तथा मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये होते हुये दूसरे दिन सोमवार को 17.30 बजे हरिद्वार स्टेशन पहुंचेगी |
👉 इसी प्रकार 08744 हरिद्वार-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन हरिद्वार से प्रत्येक सोमवार को 18.55 बजे रवाना होगी तथा तथा मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन उमरिया आगमन 18.44 बजे, प्रस्थान 18.46 बजे, शहडोल आगमन 19.45 बजे, प्रस्थान 19.55 बजे, अनूपपुर आगमन 20.33 बजे, प्रस्थान 20.35 बजे, पेंड्रारोड आगमन 21.10 बजे, प्रस्थान 21.12 बजे, उसलापुर आगमन 23.40 बजे, प्रस्थान 23.50 बजे, तीसरे दिन भाटापारा आगमन 00.40 बजे, प्रस्थान 00.42 बजे, रायपुर आगमन 01.40 बजे, प्रस्थान 01.45 बजे तथा बुधवार को 03.00 बजे दुर्ग पहुंचेगी |
कोच संरचना – इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 04 जनरल, 10 स्लीपर, 02 एसी-III सहित कुल 18 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
वाणिज्यिक ठहराव – रास्ते में ये गाड़ी दोनों दिशाओं में रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कोसीकलाँ, निज़ामुद्दीन, मेरठ नगर, रुड़की स्टेशनों पर रुकेगी |

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button