
आनंद सिंह ने बेमेतरा में ली कांग्रेस संगठन की आवश्यक बैठक 17 मार्च प्रदेश कांग्रेस का विधानसभा घेराव आंदोलन की तैयारी हुई तेज
कवर्धा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 17 मार्च को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी विधानसभा घेराव आंदोलन को सफल बनाने के लिए बेमेतरा जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी एवं संगठन प्रभारी श्री मलकीत सिंह गेंदू जी द्वारा दी गई जिम्मेदारी के तहत प्रभार मिलते ही भइया आनंद सिंह जी ने बेमेतरा में कांग्रेस परिवार की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की।
बैठक में आंदोलन की रूपरेखा, रणनीति एवं संगठनात्मक तैयारियों को लेकर ब्लॉक, मंडल, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री आशीष छाबड़ा जी के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस अवसर पर साजा विधानसभा के प्रभारी श्री लालजी चंद्रवंशी जी एवं नवागढ़ विधानसभा प्रभारी श्री सुनील माहेश्वरी जी भी उपस्थित रहे और आंदोलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री विवेक सुमित सिंह, श्रीमती रश्मि फरेंदर मिश्रा, श्री मिथलेश वर्मा, श्री गणेश राजपूत, श्री ईश्वर वर्मा, श्री रवि परगनिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रांजल तिवारी, NSUI जिलाध्यक्ष श्री राजू साहू, जिला सदस्य श्रीमती शशिप्रभा गायकवार, श्रीमती सुशीला जोशी,संगठन महामंत्री श्रीमती सुमन गोस्वामी,महामंत्री श्री लुकेश वर्मा सहित जिला कांग्रेस कमेटी,युवा कांग्रेस, NSUI एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 17 मार्च को होने वाले विधानसभा घेराव आंदोलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।


