देश दुनिया

DC चंबा मुकेश की पत्नी ने पास की UPSC परीक्षा, 79वां रैंक हासिल किया; पति के साथ रहकर की प्रियंका ने तैयारी

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के डीसी मुकेश रेप्सवाल की पत्नी ने भी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। डीसी चंबा की पत्नी प्रियंका चौधरी ने यूपीएससी परीक्षा में 79वां रैंक हासिल किया है। आईएएस अधिकारी मुकेश रेप्सवाल मूलत राजस्थान के रहने वाले हैं और उनकी पत्नी भी वहीं की निवासी हैं। वह एक साल से ज्यादा समय से चंबा में उपायुक्त का कार्यभार संभाले हुए हैं।

युवा आईएएस अधिकारी की पत्नी ने भी बड़ी कामयाबी हासिल की है। अब वह भी पति के साथ प्रशासनिक सेवाएं देंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका पति के साथ रहकर ही परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। अब उन्होंने सफलता पाई है। 

चौथे प्रयास में हुईं पास

प्रियंका ने चौथे प्रयास में सफलता पाई है। वह लगातार इसके लिए प्रयास कर रही थीं। प्रियंका ने पहले प्रयास के दौरान कुछ समय के लिए कोचिंग ली थी। इसके बाद पति के साथ रहकर ही परीक्षाा तैयारी की और आखिरकर सफलता पाई है।

बीकानेर की निवासी हैं प्रियंका

प्रियंका चौधरी मूलरूप से राजस्थान के बीकानेर की निवासी हैं। उनके पिता शंकर लाल सारण कारोबारी हैं जबकि माता सोहिनी चौधरी गृहिणी हैं। 

कैसे पाई सफलता

प्रियंका ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की से भू भौतिक प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। उन्होंने प्रतिदिन छह से आठ घंटे अध्ययन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया। पहले प्रयास के दौरान उन्होंने कुछ समय मार्गदर्शन कक्षाएं लीं, लेकिन बाद में स्वयं अध्ययन और सतत अभ्यास के बल पर तैयारी जारी रखी। 

पति 2015 बैच के आईएएस अधिकारी

प्रियंका के पति मुकेश रेप्सवाल वर्ष 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उनका देशभर में 313वां रैंक था। वह एक वर्ष से अधिक समय से चंबा में उपायुक्त के पद पर कार्यरत हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button