छत्तीसगढ़

थाना क्षेत्र में एक ही दिन लगातार लूट एवं झपटमारी करने वालो पर सिविल लाईन पुलिस की कार्यवाही

थाना क्षेत्र में एक ही दिन लगातार लूट एवं झपटमारी करने वालो पर सिविल लाईन पुलिस की कार्यवाही

रिपोर्ट के महज 24 घंटों के भीतर प्रकरण में मिली सफलता। घटना में शामिल 5 नाबालिक बालक थे शामिल। विधि से संघर्षरत् नाबालिकों को विधिवत् बाल न्यायालय किया गया पेश।
नाम आरोपी:- विधि से संघर्षरत् 5 नाबालिक बालक।
(1) अप.क्र. 1586/2026 धारा 309(4),3(5) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट
(2) अप.क्र. 1588/2026 धारा 309(4),3(5) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट
(1) अप.क्र. 1589/2026 धारा 304(2),3(5) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट
जप्त मशरूका :-

  1. लूट किये नगदी 3 नग मोबाईल एवं
  2. घटना में प्रयुक्त स्कूटी।
  3. एक बटनदार चाकू।
    विवरण :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ललित कुमार यादव पिता रूपीराम उम्र 22 वर्ष निवासी मुरूम खदान अशोक नगर सरकण्डा का दिनांक 25.11.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह काम करके अपने मोटर सायकल से ब्यापार विहार पार्सल लेने अपने दोस्त के साथ जा रहा था कि रात्रि करीब 03.30 बजे तालापारा बजरंग चौक के पास एक एक्टिवा स्कूटी में सवार 3 लोग मोटर सायकल को ओवर टेक करके गाड़ी के सामने आये और कहां जा रहे हो कहते हुये चाकू दिखाकर इसके ओप्पो मोबाईल किमती 10000रू. को लूटकर भाग गये, इसी प्रकार प्रार्थी अक्षय कुमार गुप्ता निवासी रवि हाईट्स का रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मनीष ट्रेवल से अपने मूल निवास बलरामपुर से बिलासपुर आया था, रात्रि करीब 03.00 बजे राजीवगांधी चौक से पैदल अपने किराये के मकान रवि हाइट्स जा रहा था कि तैयबा चौक से एक स्कूटी में सवार तीन लोग किराये के मकान के पास ही आकर रूकवाये और चाकू दिखाकर मारने की धमकी देते हुये इसके जेब से मोटोरोला मोबाईल किमती 22000रू. को लूटकर भाग गये, इसी प्रकार प्रार्थी अंकित पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि मंगला बाईपास रोड अमलताश कालोनी के पास स्कूटी में सवार तीन लोग आये और इसे रूकवाकर इसके मोबाईल को झपटकर भाग गये, इस प्रकार एक रात्रि में हुये अलग-अलग तीन घटनाओं से क्षेत्र में आतंक का माहौल निर्मित हो रहा था जिससे घटना के संबंध मंे तत्काल श्रीमान् उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर को अवगत कराया, जिनके द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये, जिसके परिपालन में थाना स्तर पर तत्काल टीम तैयार कर आरोपियों की पतासाजी किया जा रहा था कि मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ लड़के लूट किये मोबाईल को बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल मौके पर टीम भेजा गया, जिनके द्वारा 5-6 लड़को को ग्रूप बनाकर आपस मंे चर्चा करते हुये मिले जो पुलिस को आते देख भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे घेराबंदी कर 5 लड़कों को पकड़ा गया जिनको नाम पता पूछने पर सभी नाबालिक होना पाया गया जिनसे घटना के संबंध मंे पूछताछ करने पर दिनांक 24.11.2026 के दरम्यानी रात्रि घटना कारित करना स्वीकार करते हुये अलग-अलग तीन लोगों से मोबाईल लूट करना बताते मोबाईल एवं चाकू बरामद कराये जो उक्त प्रकरणों का मशरूका होने से विधिवत् जप्त कर उक्त प्रकरण में वाजाप्ता सुमार किया गया एवं विधि से संघर्षरत् नाबालिकों को विधिवत् हिरासत में लिया जाकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button