छत्तीसगढ़

बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पुरूर से झलमला-बालोद-मोहला-मानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-930 पर देवरानी-जेठानी नाले पर निर्माणाधीन 105 मीटर लंबे उच्च स्तरीय पुल के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया।

श्री साव ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य, संकेतक बोर्ड लगाने और समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सुशासन सरकार की प्राथमिकता है कि नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं समय पर और पूरी गुणवत्ता के साथ प्राप्त हों।

Related Articles

Back to top button