छत्तीसगढ़

“श्रीरामजी” के दर्शन कर “विष्णुदेव” ने की नए CM के रूप में अपने पहले दिन की शुरूआत।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
राजधानी रायपुर…..
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले दिन की शुरूआत राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर के दर्शन के साथ की। पहले दिन प्रदेश के आला अफ़सरों ने भी उनसे मुलाक़ात की।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर पहुंचे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्रीराम, माता जानकी हनुमानजी और शिवजी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के चहुंमुखी विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्रीराम का आशीर्वाद इसी तरह हम सब पर बना रहे। छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के समुचित विकास और छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित करें, यही भगवान से हमारी कामना है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button