छत्तीसगढ़

आम जनता के साथ पुलिस संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करें – राज्यपालभारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने की भेंट

आम जनता के साथ पुलिस संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करें – राज्यपाल
भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने की भेंट

छत्तीसगढ़ बिलासपुर से भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट/रायपुर, 01 दिसम्बर 2025/ राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि पुलिस को आमजनता से मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करना चाहिए। पुलिस की छवि, थाने में शिकायत लेकर आने वाले नागरिकों से किए गए व्यवहार से बनती है। पुलिस अधिकारियों को थाने में आए पीड़ित व्यक्तियों की सहायता के लिए तत्पर होना चाहिए। राज्यपाल ने आज राजभवन में भेंट करने आए भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों से उक्त बातें कही।

भेंट के दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, राज्य पुलिस अकादमी, चंद्रखुरी रायपुर के निदेशक अजय कुमार यादव, अकादमी के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला भी उपस्थित थे।

परिवीक्षाधीन आइपीएस अधिकारियों आदित्य कुमार, सुश्री अंशिका जैन, बनसोडे प्रतीक दादासाहेब और सुश्री साकोरे मानसी नानाभाऊ ने राज्यपाल से भेंट की।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button