छत्तीसगढ़

जिला कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय संविधान दिवस

जिला कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय संविधान दिवस

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट/ 26 नवंबर 2025/जिला कार्यालय बिलासपुर में आज 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। संविधान की मूल भावना के अनुरूप काम करने का सबने संकल्प लिया। आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने संविधान को अंगीकार किया था। जिसको याद में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। अपर कलेक्टर सुश्री ज्योति पटेल ने जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाया। शासन के निर्देशानुसार अन्य जिला कार्यालयों में भी संविधान दिवस मनाया गया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button