छत्तीसगढ़

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने संसदीय कार्यालय बिलासपुर में की जनसुनवाई

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने संसदीय कार्यालय बिलासपुर में की जनसुनवाई

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट/ दिनांक 03 नवम्बर 2025/ भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यालय, बिलासपुर में जनसुनवाई आयोजित की।

जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को मंत्री श्री साहू के समक्ष प्रस्तुत किया। श्री साहू ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनता की प्रत्येक समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता है और पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन व्यवस्था के माध्यम से जनहित के कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा।

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे और मंत्री श्री साहू से अपने-अपने विषयों पर चर्चा की।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button