मुंगेली पुलिस ने विजयादशमी पर शस्त्र पूजा कर जनता की सुरक्षा का संकल्प लिया..

मुंगेली पुलिस ने विजयादशमी पर शस्त्र पूजा कर जनता की सुरक्षा का संकल्प लिया
मुंगेली जिले में पुलिस विभाग द्वारा विजयादशमी पर्व पर रक्षित केंद्र मुंगेली में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले वासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई देते हुए शांतिपूर्ण दशहरा मानने की अपील की।
शस्त्र पूजा का विशेष महत्व
दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की थी और मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था। शस्त्र पूजा शक्ति की पूजा है और पुलिस बल की शक्ति व सुरक्षा को बनाए रखने का प्रतीक है।
पुलिस अधीक्षक ने की शस्त्र पूजा
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने रक्षित केंद्र मुंगेली में पारंपरिक विधि-विधानों के साथ पुलिस के हथियार और उपकरणों, वाहनों की पूजा की। शस्त्र पूजा कर सुरक्षा, शक्ति और विजय प्राप्त करने की कामना की गई। पुलिस जवानों और अधिकारियों ने भी शस्त्रों और पहनों को बेहतर ढंग से सजाकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
जनता की सुरक्षा का संकल्प
पूजा के अंत में मुंगेली पुलिस अधीक्षक ने परंपरा अनुसार रखिया कददू को काटकर हवाई फायरिंग की और वाहनो की पूजा अर्चना कर जनता की सुरक्षा का संकल्प लिया। जिले के समस्त थानों में भी शस्त्र पूजा की गई।
विजयादशमी की बधाई
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले वासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयादशमी पर्व आपके जीवन में खुशियां लेकर आए। दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है और अपने अंदर के रावण को मारकर राम को जगाएं। दशहरा पर्व को शांति और सुरक्षित ढंग से मनाने की अपील की गई।
कार्यक्रम मे अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी, पथरिया अनुविभागीय अधिकारी नवनीत पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक एस.आर.घृतलहरे, यातायात एवं नक्सल उप पुलिस अधीक्षक संजय साहू, रक्षित निरी.नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा बघेल एवं जिले के थाना प्रभारी व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे