छत्तीसगढ़

प्रभारी संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा दुर्ग हेमंत उपाध्याय गम्भीर अनियमितता में निलंबितदुर्ग

प्रभारी संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा दुर्ग हेमंत उपाध्याय गम्भीर अनियमितता में निलंबित
दुर्ग शिक्षा विभाग के नव पदस्थ प्रभारी संभागीय संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय को उनके पूर्व कार्यकाल सरगुजा में जेडी रहते हुए गम्भीर अनियमितता और पद की दायित्व के निर्वहन में स्वेक्षाचारिता और अनुशासनहीनता के आरोप में छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग रायपुर ने निलंबित कर दिया है तथा उनका मुख्यालय रायपुर निर्धारीत किया गया है।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार हाल ही में लगभग 2 माह से दुर्ग में पदस्थ हुए थे जहां हेमंत उपाध्याय का कार्यकाल बहुत खराब रहा। कवर्धा में सोमवार को इनके द्वारा सभी डीईओ.बी ई ओ. आदि अधिकारियों की बैठक ली गई जिसमें इनके द्वारा अधिकारियों से अभद्र भाषा का उपयोग किया गया तथा अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि किसी बच्चो को कुछ नहीं कहना है चाहे वो बच्चा आपके सामने बीड़ी.सिगरेट.पिए या धुंआ आपके मुंह में फुके तोभी कुछ नहीं बोलना है . अब सवाल यह उठता है कि क्या शासन की यही शिक्षा नीति है जिसमें बच्चों या पलकों को कुछ ना कहा जाए . क्या इससे बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करेंगे
हाल ही में कवर्धा के 2 शिक्षकों को बिना ठोस आधार के उन्हें निलंबित कर दिया गया. बताया जाता है कि प्रधान पाठक स्कूल में 2 बच्चे जो आपस में लड़ रहे थे और गला को दबा दिए थे जिससे अप्रिय घटना घट सकती थीं को छुड़ा कर अलग कर उन्हें डांट फटकार लगाना गलत हो गया जिस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया क्या ऐसे अधिकारियों की आवश्यकता शिक्षा विभाग को है जो हर जगह अपनी मनमानी करते हैं बहरहाल जेडी हेमंत उपाध्याय के निलंबन से दुर्ग संभाग के शिक्षकों ने राहत की सांस ली है

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button