छत्तीसगढ़

रतनपुर पुलिस की शराब कोचियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

रतनपुर पुलिस की शराब कोचियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
🔹 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6000 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त होण्डा
एक्टीवा को किया जप्त।

🔹 अपराधों पर अंकुश लगाने की जा रही लगातार कार्यवाही।
गिरफ्तार आरोपी

  1. खिलेश्वर कंवर पिता स्व. रामप्रसाद कंवर उम्र 19 वर्ष निवासी सिल्ली थाना पाली जिला कोरबा,
  2. सुनीता मरावी पति राजेन्द्र मरावी उम्र 35 वर्ष निवासी रानीगांव थाना रतनपुर जिला बिलासपुर। मुखबीर द्वारा सुचना मिला कि ग्राम रानीगांव में दो शराब कोचियों के द्वारा स्कूटी भरकर में भारी मात्रा में शराब बिक्री करने हेतु लेकर जा रहे हैं। कि मुखबीर सुचना पर त्वरित कार्यवाही करने टीम रवाना किया गया। थाना रतनपुर पुलिस टीम द्वारा शराब कोचिये खिलेश्वर कंवर व सुनीता मरावी को स्कूटी होण्डा एक्टीवा में शराब ले जाते हुये पकड़े, उक्त आरोपियों के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6000 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त होण्डा एक्टीवा को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आर. आकाश डोंगरे, धनराज कुंभकार, देवानंद चन्द्राकर, मनीष जायसवाल, म.आर. अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button