छत्तीसगढ़

आल इंडिया ब्राह्मण संगठन कोंडागांव जिले का मिलन समारोह सम्पन्न

कोंडागाँव/केशकाल । 15 जनवरी दिन बुधवार को बड़े शिव मंदिर केशकाल में आल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन  जिला कोंडागांव द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर मिलन समारोह रखा गया।  जहां पर समाज के सभी लोगों के लिये भोजन की व्यवस्था भी की गई  जिसमें सभी की  सपरिवार गरिमामय उपस्थिति  रही।

ज्ञात हो कि 14 दिसम्बर 2019 को आल इंडिया ब्राह्मण संगठन कोंडागांव जिले का गठन किया गया था। गठन के पश्चात यह आल इंडिया ब्राह्मण संगठन कोंडागांव का प्रथम आयोजन रहा। आयोजन में उपस्थित आल इंडिया ब्राह्मण संगठन कोंडागांव जिले के संरक्षक जी.एस मिश्रा, सेवानिवृत्त प्राचार्य विजय अग्निहोत्री, डी ए व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गारका के प्राचार्य मृत्युंजय पानिग्राही एवं समस्त ब्राह्मण परिवार केशकाल के सदस्य उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष रश्मि अग्निहोत्री ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं समाज के उत्थान और विकास के लिए परिजनों से आग्रह किया की सभी आगे आये, समाज हित में कार्य करने हेतु संगठित होवें और संगठन की एकता को सुदृढ़ बनाने का संकल्प ले। उन्होंने कहा आगे भी इसी तरह के आयोजन होते रहेंगे और हम सभी भविष्य में एकजुट होकर समाज हित में  बेहतर कार्य करेंगें। उन्होंने विप्रजनों का हार्दिक आभार किया कि वे सभी उनके साथ हैं और उनका आशीर्वाद और सहयोग हमेशा मिलता रहें। इस आयोजन की सफलता का श्रेय उन्होंने केशकाल के समस्त विप्र बंधुओं को दिया।

Related Articles

Back to top button