छत्तीसगढ़

बस्तर में 3 ऐतिहासिक आयोजनों में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की सहभागिता — विभाजन विभिषिका दिवस, मौन जुलूस और तिरंगा रैली

बस्तर में 3 ऐतिहासिक आयोजनों में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की सहभागिता — विभाजन विभिषिका दिवस, मौन जुलूस और तिरंगा रैली

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट/ केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू ने आज बस्तर जिले में आयोजित तीन ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सहभागिता की। इन कार्यक्रमों में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस, मौन जुलूस और तिरंगा रैली शामिल थे, जिनका आयोजन भारतीय जनता पार्टी बस्तर द्वारा किया गया।

विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर पर श्री साहू ने कहा कि भारत के विभाजन ने लाखों लोगों को अपने घर-परिवार और जीवन से वंचित किया। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें एकजुट रहकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प दिलाता है।

इसके उपरांत मौन जुलूस का आयोजन किया गया, जिसमें श्री साहू ने मौन रहकर विभाजन के पीड़ितों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का समापन तिरंगा रैली के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों नागरिक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि “तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम, बलिदान और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। इसे लहराना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।”

इन सभी कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री किरणदेव, भाजपा जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button