Uncategorized

Today News Live Update 25 May 2025: झीरम घाटी हत्याकांड की 12वीं बरसी आज, कांग्रेस मना रही शहादत दिवस

Today News Live Update 25 May 2025 || image- ibc24 news file

रायपुर: Today News Live Update 25 May 2025: झीरम घाटी हत्याकांड की आज 12वीं बरसी है। 25 मई 20213 को छत्तीसगढ़ की सुकमा जिले की झीरम घाटी में माओवादियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला किया था। इस नृशंस वारदात में कांग्रेस के शीर्ष नेता मारे गए थे। आज झीरम घाटी हमले को 12 साल पूरे हो गए, लेकिन इस दर्दनाक घटना के पीड़ित परिवार अब भी इंसाफ की राह देख रहे हैं। बता दें कि, 25 मई 2013 को सुकमा जिले की झीरम घाटी में माओवादियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला कर दिया था। इस हमले में बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल समेत 27 लोगों की हत्या कर दी गई थी।

Related Articles

Back to top button