छत्तीसगढ़

विधानसभा से बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं के बीच आज एक ट्रेलर वाहन

विधानसभा से बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं के बीच आज एक ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 07 CA 9188 जिसका दोनों तरफ से लगभग 2 – 2 फ़ीट निकला हुआ जो बिना किसी सुरक्षा मापदंडों के तथा बिना कंडक्टर व फॉलो वाहन के भिलाई से रायगढ़ जा रहा था जो हमारे गाँव दोन्दे खुर्द क्रॉस करते समय रात्रि लगभग 10:30 बजे अन्य वाहनों से दुर्घटना होते होते बचा है ।
ग्रामीणों के सूचना पर आज उस ट्रेलर वाहन को डायल 112 के सहायता से विधान सभा थाना मे जब्त करवाये है।

एक सवाल हमारे प्रशासन से की लगातार आप इस रूट में सड़क दुर्घटना को बचाने में लगे है तथा ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से सकारात्मक जन जागरूकता फैला रहे है किंतु फिर भी इतना हैवी व लोड वाहन बिना किसी सुरक्षा मापदंडों के किसके अनुमति से इस रूट में चल रहा है।
ड्राइवर से पूछने पर बताया कि टोल टैक्स व डीजल बचाने के लिए इस रूट में गाड़ी घुसाते है।

एक निवेदन की कृपया प्रशासन के जिम्मेदार व्यक्ति इस ओर ध्यान दे तथा इस तरह के वाहन को हमारे बलौदाबाजार मुख्य मार्ग तरफ से जाने के लिए रोक लगाए।

सूरज टंडन

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button