Minor Girl Raped In Raipur: राजधानी में 10 साल की मासूम से दरिंदगी.. पड़ोस में रहने वाले युवक ने किया दुष्कर्म, इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर। Minor Girl Raped In Raipur: राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया गया कि, मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले युवक ने ही मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। बताया गया कि, आरोपी युवक बच्ची का पड़ोसी है, जिसने इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया है। बच्ची को धमकी दी गई कि अगर उसने यह बात किसी को बताई, तो उसे मार दिया जाएगा।
Minor Girl Raped In Raipur: वहीं डरी सहमी मासूम बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरत को देखते हुए पुलिस ने बिना देरी किए मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।