दैनिक राशिफल

17 फरवरी क्या कहते है आपके सितारे

मेष- मेष राशि वालों के लिए यह दिन रिश्तों के मामले में थोड़ा संभलकर चलने का है। किसी को कम आंकने या कड़वा बोलने से बात बिगड़ सकती है। काम के सिलसिले में नए मौके मिल सकते हैं और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मदद मिल सकती है। शादी या रिश्तों को लेकर मन में चिंता रह सकती है। पार्टनरशिप में किया गया काम फायदा दे सकता है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों को पैसों को लेकर सतर्क रहना होगा। कर्ज या लोन की वजह से दबाव महसूस हो सकता है। प्रेम विवाह से जुड़े मामलों में धैर्य रखें। कामकाज में कोई रुकावट डाल सकता है, लेकिन नौकरी से जुड़े प्रयास रंग ला सकते हैं। इस दिन पूजा-पाठ या धार्मिक कामों में मन लग सकता है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए भावनाओं पर काबू रखना जरूरी रहेगा। किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा। दिक्कतें आएंगी, लेकिन शांत दिमाग से सोचेंगे तो रास्ता निकल जाएगा। योग और ध्यान से मन को स्थिर रखें।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए यह दिन कुछ अच्छी खबरें लेकर आ सकता है। करियर में नए मौके मिल सकते हैं और मौजूदा काम में सफलता के संकेत हैं। आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े लोगों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को इस दिन कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस में सीनियर्स की उम्मीदों पर खरा उतरने का दबाव रहेगा। लव लाइफ के लिहाज से दिन थोड़ा नाजुक है, धैर्य से काम लें। परिवार के साथ वक्त बिताने से मन हल्का रहेगा।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए नए रिश्तों की शुरुआत के संकेत हैं। लव लाइफ या शादीशुदा जीवन में रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। कोई नई दोस्ती आगे चलकर मददगार साबित हो सकती है। बिजनेस में पार्टनरशिप का ऑफर मिल सकता है, लेकिन जल्दबाजी में फैसला न लें।

तुला राशि- तुला राशि वालों के करियर में बदलाव या ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं। आपकी पकड़ और प्रभाव बढ़ेगा। नया काम शुरू करने का मन बन सकता है, इसमें पिता की सलाह काम आएगी। रिश्तों में तनाव हो तो उसे सुलझाने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को पुरानी गलतियों से सीखने की जरूरत है। गलत फैसले पैसों की परेशानी बढ़ा सकते हैं, जिससे घर का माहौल भी खराब हो सकता है। लाइफ पार्टनर से अनबन हो सकती है। किसी के कहने पर निवेश करने से बचें। नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है।

धनु राशि- धनु राशि वाले नया काम शुरू करने से पहले पूरी जानकारी जुटा लें। अहंकार छोड़कर विनम्र रहेंगे तो कई मुश्किलें खुद-ब-खुद कम होंगी। इस दिन पैसों का नुकसान हो सकता है, इसलिए फालतू बहस और विवाद से दूर रहें।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए समय थोड़ा चुनौती भरा है। कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिससे परेशानी बढ़ जाए। धोखा मिलने या किसी साजिश में फंसने की आशंका है। लालच में आकर गलत वित्तीय फैसला न लें। बुरी आदतों से दूरी बनाए रखें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए नए काम या नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। हालांकि नकारात्मक लोगों से दूरी रखना जरूरी है। लव लाइफ आपकी तरक्की में मदद कर सकती है, लेकिन लापरवाही नुकसान दे सकती है। इस दिन किसी तरह का बड़ा रिस्क न लें।

मीन राशि- मीन राशि वालों को करियर में सतर्क रहने की जरूरत है। काम में रुकावट या निराशा मिल सकती है। किसी करीबी दोस्त से मन की बात शेयर करेंगे तो राहत मिलेगी। मनचाही जगह पर पोस्टिंग मिलने के योग बन सकते हैं। सिंगल लोगों की लव लाइफ शुरू हो सकती है। यात्रा के संकेत भी हैं।

Related Articles

Back to top button