छत्तीसगढ़

महिला संबंधी अपराध पर सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

महिला संबंधी अपराध पर सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

♦ आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण।

♦ रिपोर्ट के 24 घंटों के भीतर आरोपी गिरफ्तार।

♦ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।

नाम आरोपी :-
रथराम कैवर्त पिता स्व. गुरूदयाल कैवर्त उम्र 33 वर्ष निवासी दफाई रोड र्वाउ क्र 12, हल्दीबाडी चिरमिरी जिला एम.सी.बी (छ.ग.)।

प्रार्थीया ने दिनांक 08.05.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका जान पहचान रथराम कैवर्त के साथ था जो जनवरी 2025 में पत्नि बनाकर रखने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर दैहिक शोषण कर बालात्कार किया है, जिसे शादी करने के लिए कहने पर शादी करने से इन्कार कर भाग गया है, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी रथराम कैवर्त को रिपोर्ट के महज 24 घंटों के भीतर दिनांक 09.05.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button