PM Modi Kerala Tour News: पीएम मोदी ने किया विझिनजाम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का उद्घाटन, कहा – ‘ये इवेंट कई लोगों की नींद हराम कर देगा’

नई दिल्ली: PM Modi Kerala Tour News: पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केरल दौरे पर रहे। पीएम मोदी ने केरल के विझिनजाम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी उपस्थित थे। पीएम मोदी ने केरल के विझिनजाम में जनता को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, “यहां दुनिया के बड़े मालवाहक जहाज आसानी से आ सकेंगे। अभी तक भारत का 75% ट्रांसशिपमेंट देश के बाहर के पोर्ट्स पर होता था इससे बहुत बड़ा नुकसान होता आया है। ये परिस्थिति अब बदलने जा रही है। अब देश का पैसा देश के काम आएगा। जो पैसा बाहर जाता था अब वो केरल और विझिनजम के लोगों के लिए नए अवसर लेकर आएगा।”
गुलामी से पहले भारत ने देखि हजारों वर्ष की समृद्धि: पीएम मोदी
PM Modi Kerala Tour News: पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, गुलामी से पहले हमारे भारत ने हजारों वर्ष की समृद्धि देखी है। एक समय में ग्लोबल जीडीपी में बड़ा हिस्सा भारत का हुआ करता था। उस समय हमारी समुद्री क्षमता हमें दूसरे देशों से अलग बनाती थी। केरल का इसमें बड़ा योगदान था। पीएम मोदी ने आगे कहा कि, भारत सरकार ने राज्य सरकार के सहयोग से सागरमाला परियोजना के तहत पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है। पोर्ट कनेक्टिविटी को भी बढ़ाया है। पीएम गतिशक्ति के तहत वॉटरवेज रेलवे, हाईवे और एयरवेज की इंटरकनेक्टिविटी को तेज गति से बेहतर बनाया जा रहा है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए जो रिफॉर्म किए गए हैं उससे पोर्ट और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में भी निवेश बढ़ा है।
#WATCH विझिनजम, तिरुवनंतपुरम (केरल): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विझिनजम अंतर्राष्ट्रीय गहरे पानी के बहुउद्देशीय बंदरगाह का उद्घाटन किया। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी मौजूद रहे।
(सोर्स: ANI/DD न्यूज) pic.twitter.com/YxWZllpxbZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2025
ये इवेंट कई लोगों की नींद हराम कर देगा: पीएम मोदी
PM Modi Kerala Tour News: अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आगे कहा कि, ‘यहां सीएम विजयन भी बैठे हैं, ये तो इंडिया गठबंधन के मजबूत स्तंभ हैं। शशि थरूर बैठे हैं। आज का ये इवेंट कई लोगों की नींद हराम कर देगा। जहां मैसेज जाना था चला गया है।” उन्होंने कहा, ”आज भगवान आदि शंकराचार्य जी की जयंती है। तीन वर्ष पूर्व सितंबर में मुझे उनके जन्मभूमि क्षेत्रम में जाने का सौभाग्य मिला था। केरल से निकलकर देश के अलग-अलग कोनों में मठों की स्थापना करके आदि शंकराचार्य जी ने राष्ट्र की चेतना को जागृत किया, मैं उन्हें नमन करता हूं।’
आपको बता दें कि, विझिनजाम पोर्ट को करीब 8800 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। इसकी ट्रांसशिपमेंट हब क्षमता आने वाले टाइम में तीन गुना होगी।