Uncategorized

Samdhi-Samdhan Love Affair: ‘तीन बार पहले भी भाग चुकी समधी के साथ’.. पीड़ित पति ने मीडिया के सामने खोला बीवी का कच्चा चिट्ठा.. खुद सुनें क्या कहा

Samdhi-Samdhan Love Affair in Badaun

Samdhi-Samdhan Love Affair in Badaun: बदायूं: अलीगढ़ में सास-दामाद के प्रेम प्रसंग की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि बदायूं जिले से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस बार समधी और समधन के बीच प्रेम संबंध की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों घर से फरार हो गए हैं, जिसके बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया है।

Read More: Lormi Latest Crime News: लोरमी में बारातियों ने जमकर मचाया बारात में उत्पात.. नगर पालिका के ARI के घर पर भी तोड़फोड़, थाने में हुड़दंगियों की शिकायत

महिला के पति ने मीडिया से बातचीत में पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। उसने बताया कि वह एक ट्रक ड्राइवर हैं और अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। इस दौरान उनकी पत्नी ने अपने समधी के साथ प्रेम संबंध बना लिए और अब दोनों साथ में घर छोड़कर भाग गए हैं।

Samdhi-Samdhan Love Affair in Badaun: पति का दावा है कि यह पहली बार नहीं है, जब उसकी पत्नी समधी के साथ गई है। उसने बताया कि वह पहले भी तीन बार इसी व्यक्ति के साथ भाग चुकी है, लेकिन हर बार समाज और रिश्तेदारी के डर से मामला संभाल लिया गया था। इस बार मामला पूरी तरह से पुलिस में जाने की कगार पर है।

Read Also: Amethi News: सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन, बारात लेकर निकले दुल्हे ने बीच रास्ते में उठा लिया ये खौफनाक कदम, जानें क्या है पूरा मामला 

पति ने यह भी बताया कि वह अपनी पत्नी को पैसे भेजता रहता था, लेकिन उसे इस बात की भनक नहीं थी कि घर में ऐसा कुछ चल रहा है। उसने कहा कि पत्नी के मायके जाने की बात झूठ है, और अगर जरूरत पड़ी तो वह जल्द ही पुलिस की मदद से उसे पकड़वाएगा। सुनें पीड़ित पति की पूरी बातचीत..

Related Articles

Back to top button