CM Dr. Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे पीतांबरा माई के दर्शन, धन्यवाद सभा में होंगे सम्मिलित

भोपाल: CM Dr. Mohan Yadav News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को नवरात्रि के छठे दिन दतिया स्थित पीताम्बरा माई के करेंगे दर्शन। धार्मिक नगरों एवं ग्राम पंचायतों में शराबबंदी लागू होने के बाद किसी धार्मिक स्थल का ये मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पहला दौरा होगा । लोकमाता अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में 24 जनवरी को हुई कैबिनेट में 19 धार्मिक नगरों और ग्राम पंचायतों में शराबबंदी के फैसले को मंजूरी दी गई थी।
धार्मिक स्थलों पर एक अप्रैल से हुई शराबबंदी
CM Dr. Mohan Yadav News: इस फैसले के तहत सभी 19 धार्मिक स्थलों पर एक अप्रैल से शराबबंदी लागू हो गई है। उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मण्डलेश्वर, ओरछा, मैहर, चित्रकूट, दतिया, पन्ना, मण्डला, मुलताई, मंदसौर और अमरकंटक की सम्पूर्ण नगरीय सीमा में एवं सलकनपुर, कुण्डलपुर, बांदकपुर, बरमानकलां, बरमानखुर्द और लिंगा की ग्राम पंचायत सीमा में समस्त बार एवं मदिरा दुकानों को बंद किया गया।
पीएम मोदी के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेंगे सीएम
CM Dr. Mohan Yadav News: सीएम डॉ यादव दतिया में स्थित एक स्टेडियम में धन्यवाद सभा में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम डॉ यादव पीएम मोदी के 11 अप्रैल को अशोकनगर के प्रस्तावित दौरे के लिए हो रही तैयारियों का जायजा लेंगे। इस दौरान सीएम डॉ मोहन यादव अशोकनगर जिले की तहसील ईसागढ़ की ग्राम पंचायत आनंदपुर स्थित श्री आनंदपुर ट्रस्ट भी जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्री आनंदपुर ट्रस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 अप्रैल 2025 को प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों का अवलोकन करेगें।