छत्तीसगढ़

सेवा पाखवाड़ा के तहत बोदरी मे आयोजित स्वछता अभियान में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक : सेवा ही भाजपा की पहचान है।

सेवा पाखवाड़ा के तहत बोदरी मे आयोजित स्वछता अभियान में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक : सेवा ही भाजपा की पहचान है।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा विधानसभा अंतर्गत बोदरी नगर पालिका क्षेत्र में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री कौशिक ने सफाई कर्मचारियों के साथ तालाब की साफ़-सफ़ाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही थाना परिसर में वृक्षारोपण एवं सफाई अभियान भी किया, जहाँ सभी उपस्थित जनों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर श्री कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा समाज सेवा के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।’सेवा पखवाड़ा’ के तहत भाजपा पूरे देश में विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन कर रही है, जिसमें रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान शामिल हैं। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के सेवा और सुशासन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। आस-पास के क्षेत्रों की भी सफाई की।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड क्रमांक 4 में 87 वर्ष के डॉ सी.एल. चंद्रकार जी के निवास पहुंचकर डॉ दंपत्ति का चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर सी.एम.ओ. श्रीमती भारती साहू, थाना प्रभारी पी.आई.यू. अंकित दुबे जी, सी.एल.टी.सी. लोकेश यादव, दिनेश पाण्डेय, कृष्ण कुमार कौशिक, लव श्रीवास, कुशल पाण्डेय, रजनीश पाण्डेय, पेगन वर्मा, दीपक वर्मा, रामेश्वर सिंह, जनप्रतिनिधि गण, स्व सहायता समूह की महिलाएं, वार्डवासी, नगरवासी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button